आपके लिए आज़ादी का क्या मतलब है?
देखिए मेरी उम्र 34 साल है और मै अभी लोगों को आज़ादी का मतलब सिखाने लायक नहीं हूँ. लेकिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़े संघर्ष के बाद हमें आज़ादी दिलाई जिसकी हमें कीमत समझनी चाहिए.
आज आप एक तरह से देश की पहचान बन चुके हैं. जब आप देश के झंडे वाली कैप पहनकर मैदान में उतरते हैं तो कैसा महसूस होता है?
एक ज़िम्मेदारी सी ज़रूर महसूस होती है, दबाव रहता है कि बेहतर उदाहरण पेश करना है. लेकिन मेरा मानना है कि सिर्फ़ क्रिकेट खेलते वक्त ही भारतवासी होने की भावना रखने की बजाय हमें हमेशा अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की ही कोशिश करनी चाहिए.भारतवासी होने के नाते मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि देश का नाम ऊंचा रहे. फ़िर चाहें मैं क्रिकेट खेलूँ या घूमने जाऊँ हमेशा ही यह बात मेरे दिल में रहती है. मेरा मानना है कि यह ज़िम्मेदारी हर एक भारतीय की है.
आज़ाद भारत की प्रगति कैसी रही. देश ने कितनी तरक्की की..?
देखिए, मैं पहले ही कह चुका हूँ कि मैं यह बता पाने के लिए काफ़ी छोटा हूँ. लेकिन एक आम आदमी के तौर पर मैं कह सकता हूँ कि हमारे देश ने आज़ादी के बाद से काफ़ी तरक्की की है.
यह तरक्की पिछले दस सालों में ज़बरदस्त तरीके से हुई है और मुझे इस बात में कोई शक़ नहीं कि आने वाले सालों में भारत चोटी के 20 देशों में शुमार होगा. हम सब देशवासियों के सामने आज यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी है
.आपके लिए तिरंगे का क्या मतलब है? आपमें तिरंगे के प्रति बेहद लगाव देखा गया है. यहां तक कि आपके किट बैग में भी हमेशा तिरंगा रहता है?
तिरंगा मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है. भारत ने मुझे सब कुछ दिया है. इसके बिना मैं कुछ भी नहीं. लेकिन तिरंगे के लिए मुझे कोई भी शब्द समझ में नहीं आ रहे...जब भी तिरंगा लहराया जाता है या राष्ट्रगान की धुन बजती है तो मेरे रौंगटे खड़े हो जाते हैं.

No comments:
Post a Comment